West Bengal: BJP बोली- हिंदू खतरे में हैं, महुआ मोइत्रा का पलटवार- 2024 तक यही चलेगा

Summary :

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।बता दें उन्होंने बीजेपी के उस बयान पर भी पलटवार किया है जिसमें भगवा पार्टी ने कहा है कि “हिंदू खतरे में हैं”।

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।बता दें उन्होंने बीजेपी के उस बयान पर भी पलटवार किया है जिसमें भगवा पार्टी ने कहा है कि “हिंदू खतरे में हैं”।  सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी दल रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर हमले कर रहे हैं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”रामनवमी पर बीजेपी ने ‘हिंदू खतरे में हैं’ की धारण को पेश किया। यह 2024 तक चलेगा। पाकिस्तान पर का हमला और भारत को निशाना बना रही विदेशी ताकतें इस बार धीमी गति से चल रही हैं। केवल फुलप्रूफ हिंदू कार्ड है। जय मां काली। बुद्धि दे मां। मेरे देश को बचाओ।”

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि हावड़ा जिले के काजीपारा इलाके में स्थिति शनिवार को शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। यहां रामनवमी पर एक जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हुई थी।अधिकारी ने कहा कि इलाके में भारी पुलिस बल के बंदोबस्त के बीच सुबह से यातायात शुरू होने के कारण दुकानें और बाजार खुले।वहां पर इंटरनेट कनेक्शन अभी भी बंद है, जबकि हिंसा वाले इलाके और उसके आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लागू है।

Desk Team