Vijay Deverakonda को छोड़ इस तेलुगु स्टार पर आया Rashmika Mandanna का दिल?

Summary :

रश्मिका इन दिनों बेलमकोंडा साई श्रीनिवास के साथ स्पॉट की जा रही हैं। इनके डेटिंग के रूमर्स भी छाए हुए हैं और फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस का विजय देवरकोंडा के साथ ब्रेकअप हो गया है और अब एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं।

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। रश्मिका अपनी लव लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। पिछले काफी टाइम से लाइगर एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका के डेटिंग रूमर्स खबरों में बने हुए हैं। फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। 
मगर अब दोनों के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां फैंस विजय और रश्मिका की शादी की खबरों का इंतजार कर रहे थें। वहीं, अब खबरें हैं कि पुष्पा द राइज एक्ट्रेस का विजय देवरकोंडा संग ब्रेकअप हो गया है और वो इन दिनों तेलुगु के मशहूर एक्टर बेलमकोंडा साई श्रीनिवास को डेट कर रही हैं।
दरअसल, हाल ही में रश्मिका मंदाना और बेलमकोंडा साई श्रीनिवास को एयरपोर्ट पर एक-साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों स्टार्स ने पेप्स के सामने साथ में पोज भी दिए थे। इससे पहले दोनों एक फेमस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भी रेड कार्पेट पर साथ पोज देते देखे गया था। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म इंडस्ट्री के सूत्र के हवाले से ये दावा किया गया है कि “रश्मिका और बेलमकोंडा साई श्रीनिवास इन दिनों अक्सर पब्लिकली स्पॉट किए जा रहे हैं। इस वजह से लोग दोनों के लेकर बातें भी कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि रश्मिका और श्रीनिवास दोनों रियली में एक-दूसरे को पंसद करते हैं। इस बात की काफी पॉसिबिलिटी है कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट करें।”
रश्मिका मंदाना और बेलमकोंडा साई श्रीनिवास की डेटिंग की अफवाहें फैंस के लिए झटका हैं जो कब से विजय और रश्मिका के रिलेशनशिप के अगले लेवल पर जाने का इंतजार कर रहे थे। भले ही विजय और रश्मिका ने कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। मगर खबरें है कि दोनों काफी टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा रश्मिका फिल्म पुष्पा के सीक्वल की शूटिंग भी कर रही हैं। वहीं, बेलामकोंडा साई श्रीनिवास वीवी विनायक की ‘छत्रपति’ के साथ बी-टाउन में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Desk Team