West Bengal: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा में बड़ी संख्या में खांसी के नकली सीरप जब्त की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि मालदा जिले में दो भाइयों को गिरफ्तार करके उनके पास से बड़ी मात्रा में खांसी के नकली सीरप बरामद किए गए है।
Highlights
- मालदा में बड़ी संख्या में खांसी के नकली सीरप जब्त किए गए
- सीरप में मिलावट की गई थी
- मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
- बांग्लादेश में इसका सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है
मालदा में बड़ी संख्या में खांसी के नकली सीरप जब्त
मालदा में बड़ी संख्या में खांसी के नकली सीरप जब्त की गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अमीरुल एसके (34) और अजीज एसके (27) को बांग्लादेश की सीमा से लगे बैष्णबनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दो अन्य व्यक्ति वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि खांसी के सीरप की कुल 575 बोतलें जब्त की गईं। ये नकली सीरप फेंसेडिल से बनाए गए थे। फेंसेडिल निर्मित खांसी के सीरप पर भारत में प्रतिबंध है क्योंकि इसमें नशा होता है। पुलिस ने कहा कि बांग्लादेश में इसका सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है क्योंकि वहां शराब पर सख्ती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




