पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने के प्रयास जारी हैं जबकि यह पार्टी राज्य के समग्र विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
- CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा
- झूठे आरोपों के साथ हमारी छवि खराब करने के प्रयास- CM
अनेक कल्याणकारी योजनाएं लाने में सफल रही- ममता बनर्जी
आपको बता दें हुगली जिले के आरामबाग में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र द्वारा ‘वित्तीय अवरोध’ के बावजूद राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लाने में सफल रही है।उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में कोई भी राज्य या देश विकास के मामले में हमसे होड़ नहीं कर सकता। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमें वंचित करने के दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद हम अपने लोगों के लिए ये कल्याणकारी योजनाएं चलाने में सफल रहे हैं।’’
हमारी छवि खराब करने के प्रयास अब भी जारी- सीएम
बनर्जी ने कहा, ‘‘हम जनता के कल्याण के लिए इतना कुछ कर रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों पर हमारी छवि खराब करने के प्रयास अब भी जारी हैं।
पिछले कुछ साल में भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा तृणमूल कांग्रेस के अनेक नेताओं को गिरफ्तार किये जाने की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री के ये बयान आये हैं।


Download Android App
Download iOS App





