पश्चिम बंगाल : भाजपा और टीएमसी के बीच हुई भिडंत, शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया

Summary :

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मार्च के दौरान संतरागाछी जाने की कोशिश करते समय सोमवार को हिरासत में ले लिया गया।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने मार्च निकाला, बीजेपी और टीएमसी के समर्थक दोनों एक दूसरे के सामने आ गए। जिसकी वजह से हालत काफी ज्यादा बिगड़ गए। पुलिस के मौजूद रहते कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मार्च के दौरान संतरागाछी जाने की कोशिश करते समय सोमवार को हिरासत में ले लिया गया।
कोलकाता में बीजेपी की रैली में हंगामा, TMC महिला विंग ने दिखाए काले झंडे -  KOLKATA TMC WOMEN WING SHOW BLACK FLAG TO BJP RALLY Massive clashes - AajTak
भाजपा के नेता एवं सांसद लॉकेट चटर्जी और पार्टी नेता राहुल सिन्हा को भी हिरासत में लिया गया और उन्हें एक जेल वैन से ले जाया गया।उन्हें सचिवालय के पास ‘सेकंड हुगली ब्रिज’ के नजदीक पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के सामने रोका गया।राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘नबन्ना अभियान’ में हिस्सा लेने के लिए राज्य भर से भाजपा समर्थक मंगलवार सुबह कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा पहुंचना शुरू हो गए थे।

Desk Team