पश्चिम बंगाल की तीसरी बार कमान संभालते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक्शन में आ गई हैं। मुख्यमंत्री बनर्जी ने डीजीपी और एडीजी को बदल दिया है और सभी एसपी को हिंसा रोकने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के लिए कोरोना नियमों में सख्ती बढ़ा दी है। ममता सरकार ने कोविड-19 गाइडनाइंस में सख्ती का ऐलान किया है।
बदले डीजीपी और एडीजी
सीएम ममता बनर्जी ने IPS अधिकारी वीरेंद्र को बंगाल DGP के पद पर बहाल किया। जावेद शमीम को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के रूप में बहाल किया गया। EC ने ADG लॉ एंड ऑर्डर जग मोहन को सिविल डिफेंस में नियुक्त किया और EC ने DGP निर्जनारायण पांडे को फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज में नियुक्त किया।
हॉकर्स, ट्रांसपोर्टर्स और पत्रकारों को वैक्सीन में प्राथमिकता
सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि हॉकर्स, ट्रांसपोर्टर्स, पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही अंतर्राज्यीय बसों में रैंडम कोरोना की चेकिंग होगी। वहीं यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नेगटिव होना अनिवार्य होगा। यही नियम रेल यात्रियों पर अभी लागू होगा।
कोविड गाइडनाइंस पर ममता ने कहा, “सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। घर से बाहर निकलने वाले लोग बार-बार हाथ धोते रहें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। एक बार मास्क पहनने के बाद उसे गर्म पानी में धोकर इस्तेमाल करें। ये सभी के लिए अनिवार्य है।”
राज्य सरकार के कार्यालयों में केवल 50% उपस्थिति होगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, सिनेमा हॉल, ब्यूटी पार्लर बंद किए जाएंगे। और किसी भी तरह के सामाजिक/राजनीतिक सभाओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं प्राइवेट सेक्टर में 50% कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति होगी। ज्वेलरी की दुकानें दोपहर 12 से 3 बजे तक खुली रहेंगी। होम डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाए। बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।
हिंसाओं को लेकर BJP पर हमवार हुईं ममता
2 मई को सामने आई हिंसा की खबरों पर ममता ने कहा, किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिन जगहों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है वहां गड़बड़ी ज्यादा है। बीजेपी पुराने वीडियो के माध्यम से फर्जी घटनाओं के बारे में प्रसारित कर रही है। सभी राजनीतिक दलों से मेरी अपील है कि इसे रोकें। आप सभी ने चुनाव के दौरान बहुत कुछ किया है। बंगाल एकता का स्थान है।


Download Android App
Download iOS App



