मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश में पश्चिम बंगाल सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में से एक के रूप में उभरा है। अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर बनर्जी ने ‘भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019’ का हवाला दिया। यह सर्वेक्षण ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एंड लॉकल सर्कल की ओर से किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस है। आप यह जानकर खुश होंगे कि ‘भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019’ के मुताबिक बंगाल भारत के सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में से एक के रूप में उभरा है। मेरी शुभकामनाएं। यह सर्वेक्षण ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एंड लोकल सर्कल्स ने किया है।”

‘भारत भ्रष्टाचार सर्वेक्षण 2019’ में 248 जिलों के 1,90,000 लोगों ने अपने अनुभव साझा किए जिनमें से 51 फीसदी भारतीय लोगों ने पिछले 12 महीने में रिश्वत दी है। इस सर्वेक्षण में दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा और ओडिशा के लोगों ने भ्रष्टाचार के कम मामले बताए थे जबकि राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब में भ्रष्टाचार के ज्यादा मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



