पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि वह शनिवार को नंदीग्राम में उन जगहों का दौरा करेंगे, जहां विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं हुई थीं। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने हाल में नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव में हराया। अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। इससे पहले दिन में धनखड़ ने असम के धुबरी जिले में एक शिविर का दौरा किया जहां पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के अनेक लोगों ने शरण ले रखी है। ये लोग हिंसा की घटनाओं के बाद धुबरी चले गए थे।
राज्यपाल के बृहस्पतिवार के कूचबिहार दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सत्तारूढ़ दल ने दावा किया कि धनखड़ केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर ही गए।राज्यपाल को जिले के सीतलकूची में काले झंडे दिखाए गए, जहां चार ग्रामीण चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की गोलीबारी में मारे गए थे। वहीं, जिले के दिनहाटा में धनखड़ के दौरे के वक्त लोगों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए गए।उन्होंने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि शनिवार को वह नंदीग्राम में उन जगहों का दौरा करेंगे, जहां विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं हुई थीं।


Download Android App
Download iOS App



