पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को सुबह एक सरकारी बस और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बगनान थाना क्षेत्र के ईश्वरीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर हुई।
पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के बोनट समेत आगे का हिस्सा तहस नहस हो गया। पुलिस ने बताया कि शवों को बाहर निकालने के लिए कार के कुछ हिस्सों को गैस कटर से काटना पड़ा। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त बस कोलकाता की ओर जा रही थी, जबकि कार पुरबा मेदिनीपुर में दीघा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच लोगों को बगनान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


Download Android App
Download iOS App



