हिंसा की ख़बरों को लेकर लगतार चर्चा का विषय बने पश्चिम बंगाल में सोमवार रात कांकिनारा क्षेत्र में धमाका हुआ। धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है, और चार ज़ख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात कुछ लोगों ने देसी बम फेंका था। इलाके में डकैतियां भी हुई हैं। लोगों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
लगातार हिंसात्मक घटनाओँ को लेकर लोगों में खौफ है। आपको बता दें कि 24 परगना के संदेशखाली में शनिवार रात भड़की हिंसा के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी। बीजेपी नेताओं ने दावा किया था कि इनमें से दो लोग उनके समर्थक थे वहीं तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि एक उनका सक्रिय कार्यकर्ता था। दोनों दलों ने दावा किया कि उनके कई समर्थक हिंसा के बाद से लापता हैं।
बिश्केक जाने के लिए PAK ने मोदी के प्लेन को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ने देने का किया फैसला
पुलिस और उत्तर 24 परगना जिले के अधिकारियों ने शनिवार के बाद हुए संघर्षों के बारे में कुछ नहीं बोला और मृतकों की संख्या पर कोई बयान नहीं दिया। हालांकि बनर्जी ने कहा कि मृतकों की संख्या दो है। उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया और बीजेपी पर राज्य में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद भी यहां हिंसा जारी है क्योंकि बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता एक दूसरे के सामने हैं।


Download Android App
Download iOS App



