पत्रकार गिरफ्तारी पर बोले राहुल-‘मूर्खतापूर्ण ढंग से’ व्यवहार कर रहे हैं योगी

Summary :

राहुल गांधी ने मंगलवार को योगी एवं बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पत्रकारों को रिहा किया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को योगी एवं बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पत्रकारों को रिहा किया जाना चाहिए। 
उन्होंने अपने बारे में फैलाये जाने वाले ”दुष्प्रचार” का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘अगर मेरे खिलाफ आरएसएस-बीजेपी प्रायोजित विषैले दुष्प्रचार चलाने और गलत रिपोर्ट देने के लिए पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो ज्यादातर अखबारों /समाचार चैनलों को बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कमी सामना करना पड़ जाएगा।” 


राहुल गांधी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण ढंग से व्यवहार कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए पत्रकारों को रिहा करने की जरूरत है।’ गौरतलब है कि योगी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न पत्रकार समूहों ने इन गिरफ्तारियों की निंदा की है।

पंजाब में 109 घंटे तक बोरवेल में फंसे रहे दो वर्षीय बच्चे को निकाला गया बाहर, मौत

Desk Team