अमेरिका में मैनहट्टन की एक गगनचुंबी इमारत की छत पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पायलट की मौत हो गई और इस हादसे ने 9/11 हमले की याद दिला दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें किसी आतंकवादी घटना का संदेह नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि टाइम्स स्क्वेयर और ट्रंप टावर के समीप हुए इस हादसे ने सोमवार को 750 फुट ऊंची एएक्सए इक्वीटेबल इमारत को हिला कर रख दिया।
दुर्घटना की वजह से इमारत में आग लग गई और कर्मचरियों को वहां से भागना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में केवल पायलट सवार था और किसी अन्य के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह थी।


Download Android App
Download iOS App



