जिधर देखो खीर उधर गये फिर : धनेश्वर महतो

Summary :

एलजेपी को सात सीटें दी। तो यह सब उदाहरण है कि वर्तमान में जो भी पार्टियां है देश से उनको कोई लेना-देना नहीं है उनकी राजनीतिक रोटी सेकनी चाहिए।

पटना : उड़ीसा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिलन चन्द्र महानता को भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने सदस्यता ग्रहण करायी। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी उड़ीसा से भी प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी का कई प्रदेशों में धीरे-धीरे संगठन बढ़ता जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में कई राज्यों में भारतीय मित्र पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही।

उन्होंने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगा। पार्टी की विचारधारा किसी पार्टी से मेल नहीं खाती है इसलिए किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगे हम। क्योंकि अभी भी गठबंधन सिर्फ सीटों का गठबंधन रह गया है विचारधारा कहीं किसी से मेल नहीं है। इसलिए एलजेपी एक वोट से वाजपेयी जीकी सरकार गिराने वाले फिर वाजपेयी जी के साथ पुन: सत्ता में, उसके बाद कांग्रेस में उसके बाद 2014 में फिर भाजपा में, फिर सीटें संतुष्ट नहीं हुए तो भाजपा को आइना दिखाने का काम चिराग पासवानने किया कि नोटबंदी से जीएसटी से क्या फायदा हुआ।

इससे आहत में अमित शाह ने बैठक की और एलजेपी को सात सीटें दी। तो यह सब उदाहरण है कि वर्तमान में जो भी पार्टियां है देश से उनको कोई लेना-देना नहीं है उनकी राजनीतिक रोटी सेकनी चाहिए। वही हाल महागठबंधन में भी है यह सीटों का गठबंधन है दिलों का नहीं। पुरानी कहावत है कि जिधर देखो खीर उधर गये फिर।

Desk Team