गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसकों लेकर भारतीए जनता पार्टी ने कमर कस ली है। क्योंंकि यह राज्य बीजेपी का शुरू से ही गढ़ रहा है। भाजपा के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा केंद्रीय मंत्री और अन्य पार्टी शासित राज्यों के सीएम शुक्रवार को गुजरता की 89 विधानसभा सीटों के लिए रैली को पूर्ण रूप से संबोधित करेंगे। आपकों बता दें कि एक दिसंबर को गुजरात की 89 सीटों के लिए चुनाव होना है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को चुनाव होगा।
गुजरात में भाजपा की पैनी नजर
मतदान की तिथि समीप आते ही भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को और धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में नड्डा नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट पूर्व में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नरेन्द्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर क्रमश: तीन और चार-चार रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के उनके समकक्ष शिवराज सिंह चौहान भी तीन से चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी चुनावी राज्य में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे।

दो चरणों में होगा गुजरात विधानसभा का चुनाव
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के इलाकों में मतदान होगा। दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा 1995 से लगातार छह विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है। पार्टी इस राज्य में जीत के सिलसिले को बनाए रखना चाहती है। आम तौर पर गुजरात में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता आया है लेकिन इस इस बार आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंककर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।


Download Android App
Download iOS App



