राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को कार्यकाल पूरा होने पर राजभवन में रविवार को आयोजित उनके विदाई समारोह में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी।
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वह इंसान है और उनसे भी गलती हो सकती है, इसलिए किसी को उनके कार्यों से तनिक भी दु:ख हुआ हो तो उसके लिए वे क्षमा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के इंसान तो क्या मोर भी बहुत याद आयेंगे।
श्री सिंह और राज्य की प्रथम महिला रामवती देवी को राजभवन की ओर से चांदी के फ्रेम में उनके पोट्रेट भेंट किये गये। राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि ने कहा कि राजभवन के सभी लोग श्री सिंह के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



