भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की राजनीति में एंट्री को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में रविंद्र की पत्नी रिवाबा जडेजा को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रण में उतारा है। रिवाबा ने आज पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जामनगर (उत्तर) सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान चर्चा का केंद्र रविंद्र जडेजा रहे। वह भगवा रंग के कुर्ते में थे। जिसे देखकर कयास लगाए जाने लगे कि वह आने वाले दिनों में भगवा पार्टी में शामिल हो सकते है।
रविंद्र जडेजा भी गुजरात चुनाव में प्रो एक्टिव नजर आ रहे है। बीते दिन जामनगर में अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने लोगों से रिवाबा के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। इस सीट पर सभी की नजर टिकी हुई है। इसका मुख्य कारण है कि सत्तारूढ़ भाजपा ने मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काट कर रिवाबा को मैदान में उतारा है लेकिन मजेदार बात यह है कि भाभी रिवाबा के खिलाफ रविंद्र जडेजा की बहन नैना बा जडेजा मैदान में है। नैना बा कांग्रेस की ओर से चुनावी दंगल में उतरे बिपेंद्र सिंह जडेजा के समर्थन में प्रचार कर रही है।
8 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे
भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। साथ ही उन्होंने भाजपा के विकास के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई विकास नहीं हुआ। नैना बा ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस को जनता का समर्थन प्राप्त है। सभी चाहते है कि कांग्रेस सत्ता में आए। इन सभी बातों और कांग्रेस के समर्थन से यह तो जगजाहिर हो चुका है कि जडेजा परिवार आपसी कलह से घिरा हुआ है। हालांकि इन बातों पर विराम गुजरात की जनता अपने मत से ही लगा सकती है। आपको बता दे कि राज्य की 182 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। गुजरात में मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला होना है।


Download Android App
Download iOS App



