मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक महिला यात्री ने दावा किया कि वह अपने सामान में बम ले जा रही है। यह घटना तब हुई जब मुंबई से कोलकाता जा रही एक महिला यात्री से उसके सामान के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया। महिला ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और बाद में दावा किया कि वह अपने बैग में बम ले जा रही थी।

जांच में महिला के बैग में कुछ नहीं मिला
जांच में उसके बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घटना के बाद सहार थाने में महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 व 505(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया जहां से बाद में उसे जमानत मिल गई।


Download Android App
Download iOS App



