बिहार के शेखपुरा में कोचिंग टीचर की अनजान शख्स ने की गोली मारकर हत्या

Summary :

बिहार के शेखपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात बंदूकधारियों ने कोचिंग सेंटर के एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार के शेखपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात बंदूकधारियों ने कोचिंग सेंटर के एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीूं इस पुरे घटनाक्रम पर यहां के एक अधिकारी ने यह जानकारी दाी है किघटना उस समय हुई जब नीलेश कुमार बुधवार की रात बरबीघा स्थित कोचिंग संस्थान से बाइक से घर लौट रहे थे।बरबीघा-महूस रोड पर, उन्हें दो बंदूकधारियों ने रोका, जिन्होंने उनसे उनका हेलमेट उतरवा दिया और उनमें से एक ने उनकी कनपटी पर बिल्कुल नजदीक से गोली मार दी।
जब नीलेश कुमार जमीन पर गिर पड़े तो दूसरे बदमाश ने भी उन्हें चार गोली और मारी और फरार हो गए। नीलेश महुस थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव का रहने वाले थे।  

Desk Team