हैदराबाद : मातृत्व अवकाश पर चल रही एक महिला पुलिसकर्मी ने करूणा का परिचय देते हुए लगातार रो रही 18 महीने की एक बच्ची को यहां स्तनपान कराया। दरअसल, बच्ची को कथित तौर पर नशे की हालत में उसकी मां एक अजनबी व्यक्ति के पास छोड़ कर भूल गई थी। प्रियंका ने अफजलगंज पुलिस थाना में नियुक्त अपने कांस्टेबल पति के अनुरोध पर बच्ची को स्तनपान कराया।
पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि स्तनपान कराए जाने के शीघ्र बाद बच्ची ने रोना बंद कर दिया, जिसके बाद उसे पेटलाबर्ज स्थित सरकारी मातृत्व अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि बच्ची को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना में सौंप दिया था। इस व्यक्ति को एक महिला ने रविवार रात अपनी बच्ची संभालने के लिए दिया था लेकिन इसके बाद वह गायब हो गई थी।
स्तनपान कराती महिला की तस्वीर छापने का मामला : HC ने कहा – अश्लीलता और खूबसूरती देखने वालों की आंखों में होती है
महिला ने उससे कहा था कि वह पानी पीकर आ रही है। इसके बाद यह व्यक्ति बच्ची को अपने घर ले गया औरप उसे दूध पिलाने की कोशिश की। फिर उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस बारे में सूचना दी। वे बच्ची को पुलिस थाना ले गए और उसे कांस्टेबल को सौंप दिया।
पुलिस ने बाद में महिला का पता लगा लिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि वह एक व्यक्ति को अपनी बच्ची सौंपने के बाद वह स्थान भूल गई थी क्योंकि उस वक्त वह नशे में थी। महिला को बाद में मातृत्व अस्पताल ले जाया गया जहां उसे उसकी बच्ची सौंप दी गई।


Download Android App
Download iOS App



