महाराष्ट्र में हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए है। उन्होंने बिंदी नहीं लगाने की वजह से एक महिला पत्रकार से बात करने से मना कर दिया है, जिसके बाद अब उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। महाराष्ट्र महिला आयोग ने नेता को नोटिस जारी कर दिया है और उनसे सफाई देने को कहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरअसल, अब इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नेता भिड़े सीएम एकनाथ शिंदे से मिलकर उनके आवास से बाहर निकल रहे थे, तभी वो महिला पत्रकार के सवालों का जवाब देने से पहले उनसे माथे पर बिंदी लगाने को बोलते है। इसके साथ ही वीडियो में वो ये भी कहते हुए दिखाई दे रहे कि पत्रकार को इंटरव्यू से पहले बिंदी लगानी चाहिए।
महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
वही, उन्होंने ये भी कहा कि महिला बिलकुल भारत माता की जैसी होती है। इसलिए उसे बिंदी लगाना जरुरी है। उसे विधवा की तरह नहीं दिखना चाहिए। अब इस मामले में महाराष्ट्र महिला आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए भिड़े के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस मामले में अब उस महिला पत्रकार ने भी बयान जारी कर दिया है, जिसे भिड़े ने बिंदी लगाने के लिए बोला था।
महिला पत्रकार का बयान आया सामने
महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया पर नेता भिड़े का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा – बिंदी लगाना नहीं लगाना ये मेरी मर्जी है। कोई दबाव नहीं डाल सकता है। हम लोगों की उम्र देखकर उनका सम्मान करते हैं लेकिन लोगों को भी सम्मान के योग्य होना चाहिए। यह मेरी निजी पसंद है कि मैं बिंदी लगाऊं या नहीं। यह लोकतंत्र है। यहां जबरदस्ती नहीं की जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



