बॉलीवुड के पॉपुलर रूमर्ड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर काफी समय से खबरों का बाजार गर्म है। काफी समय से इन दोनों के डेटिंग करने की खबरे सामने आ रही थी। सिद्धार्थ और कियारा के फैंस को यही लगता है कि ये दोनों एक- दूसरे के प्यार में कैद है। लोगो को इनकी जोड़ी भी खूब पसंद आती है। सिद्धार्थ और कियारा को साथ देखकर फैंस हमेशा खुश हो जाते है।

वही, अब कुछ दिनों से इनकी शादी की रूमर्स भी खबरों के बाजार में तहलका मचा रही है। आपको बता दे, कुछ समय से इन्ही खबरों ने ज़ोर पकड़ा हुआ है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी करने वाले है। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी बनाई हुई है।

अभी तक को इस कपल ने ये भी एक्सेप्ट नहीं किया कि ये दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन ये बात अलग है कि अब इन दोनों की शादी की डिटेल्स धीरे- धीरे सामने आ रही है। अब हाल ही में इनकी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अब शादी के लिए लोकेशन देख रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा के क्लोज सोर्स का कहना है कि दोनों 1 महीने से शादी के लिए लोकेशन ढूंढ रहे हैं और कियारा और सिद्धार्थ चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ के ‘द ओबेरॉय सुखविलास स्पा और रिजॉर्ट’ को शादी के लिए देखा जा रहा है। बता दे, ये वही जगह है जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी हुई थी।

आपको बता दे, ऐसा भी कहा जा रहा है कि पहले दोनों गोवा में शादी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन सिद्धार्थ का एक बड़ा पंजाबी परिवार है और इसी वजह से फिर उन्हें अपना गोवा वाला आइडिया ड्रॉप करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



