Women Died in Fatal Dogs Attacks : पुणे जिले के चकन इलाके में एक दर्दनाक घटना घटी है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। मृतक महिला की पहचान शोभा विजय वाघमारे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नांदेड़ की रहने वाली थीं और फिलहाल चाकन में रह रही थीं।
Women Died in Fatal Dogs Attacks: देर रात फ्लाईओवर के नीचे हुआ हमला

यह घटना रविवार की बताई जा रही है, देर रात शोभा अंबेटन चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान करीब 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की। उन्होंने जमीन से पत्थर उठाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन झुंड के हमले के सामने वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकीं। कुत्तों ने उनके चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर गंभीर जख्म कर दिए। अत्यधिक खून बहने के कारण करीब 15 मिनट के भीतर ही उनकी मौके पर मौत हो गई।
CCTV से खुली सच्चाई
अगली सुबह जब स्थानीय लोगों ने महिला का शव अर्धनग्न और गंभीर रूप हालत में देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती तौर पर लोगों को हत्या या यौन उत्पीड़न की आशंका हुई। हालांकि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि महिला की मौत किसी आपराधिक वारदात से नहीं, बल्कि आवारा कुत्तों के हमले से हुई है।
Women Died in Fatal Dogs Attacks: इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद चाकन इलाके में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। बता दें, पिछले साल सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को लेकर सख्त निर्दश दिए गए थे, जिसके बाद मामला गरमा गया था। महिला की मौत ने फिर से उन्ही सवालों को सोचने पर विवश कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App




