मध्यप्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में काम करने का मौका मिलना चाहिये।श्रीमती पटेल यहां डॉ. बी.आर.अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में एक संगोष्ठी को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं पुरूषों से भी बेहतर काम कर सकती हैं।
पिछले एक दशक में देश की मानसिकता में क्रांतिकारी बदलाव आया है। महिलाएँ शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में आगे आई हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सशक्तिकरण में महिलाओं द्वारा सकारात्मक भूमिका निभाये जाने के कारण महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे आ रहीं है। महिलाओं में बाल विवाह प्रथा, परदा प्रथा और निरक्षरता समाप्त हो रही है।
देश की प्रगति के लिये यह अच्छा संदेश है। श्रीमती पटेल ने बीते तीन दशकों में महिलाओं के उत्थान के लिये हुये क्रांतिकरी बदलाव के बारे में बताते हुये कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएँ बनाते हुये लगभग सभी राज्यों में महिला एवं बाल विकास विभाग अलग से गठित किया गया है। उन्होंने कहा महात्मा गाँधी भी महिला सशक्तिकरण में विश्वास करते थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर महिलाओं पर केन्द्रित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।


Download Android App
Download iOS App



