राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से अजमेर में सूफी संत ख्वाजा हजरत मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 807वें उर्स के मौके पर शनिवार को चादर पेश की जायेगी। श्री सिंह ने आज राजभवन में दरगाह में चढ़ई जाने वाली चादर सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) डा। लोकेश चन्द, शर्मा को सौंपी। इस अवसर पर सचिव देवाशीष पृष्टि एवं परिसहाय स्क्वार्डन लीडर डी। रवि भी मौजूद थे। राज्यपाल के परिसहाय डा़. दीपक एवं श्री शर्मा शनिवार को अजमेर पहुंचकर राज्यपाल की तरफ से प्रात: नौ बजे दरगाह में ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर चादर पेश करेंगे।
सिंह की तरफ से शनिवार को पेश की जायेगी चादर
Summary :
डा़. दीपक एवं श्री शर्मा शनिवार को अजमेर पहुंचकर राज्यपाल की तरफ से प्रात: नौ बजे दरगाह में ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर चादर पेश करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



