Women Voters increase in Tamil Nadu: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जिसके रिजल्ट 4 मई को आएंगे। हैरानी यह है कि राज्य में पुरुष वोटरों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या अधिक है। और यह संख्या इस चुनाव में और अधिक हो चुकी है।
बता दें राज्य की वोटर लिस्ट सामने आई है जिसमें 2.89 करोड़ से ज्यादा महिलाएं हैं, जो कुल वोटरों का 51 परसेंट बनता है. पुरुषों से महिलाओं की संख्या 12.21 लाख ज़्यादा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में कुल 5.67 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.89 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं.
Women Voters increase in Tamil Nadu: बढ़ा जेंडर गैप

बता दें इस से पहले 2021 में राज्य में चुनाव हुए थे जिसमें देखने को मिला है कि प्रदेश में जेंडर गैप बढ़ा है। जानकारी के लिए बता दें, 2021 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50.7 परसेंट थी, जबकि पुरुषों की हिस्सेदारी 49.3 परसेंट थी. हालांकि पिछले चुनाव में भी महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक थीं मगर इस चुनावी अवसर पर यह गैप और बढ़ गया है।
बता दें ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि इलेक्टोरल रोल से लगभग 74 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। नाम हटने के बाद कुल वोटरों की संख्या में गिरावट तो हुई है लेकिन प्रतिशत के हिसाब से महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले और बढ़ी भी दिखाई दे रही हैं।
Tamil Nadu Assembly Election: पार्टियों को मौका
ऐसे में राज्य में एक मौका निकल कर आता है उन पार्टियों के लिए जो टार्गेटेड महिला वोटरों को लुभा सकते हैं। हालांकि ऐसे मौके में सबसे बड़ा फायदा सत्ता में मौजूद पार्टी को होता है क्योंकि वे उस हिसाब से महिलाओं के लिए नीतियां निर्धारित कर सकने में सक्षम होते हैं।
यही कारण भी है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की पार्टी DMK ने ‘इलाथारसी कूपन’ के जरिए महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये और सालाना 8,000 रुपये देने का वादा किया है.
हालांकि विपक्षी दल भी पीछे नहीं है, विपक्षी ADMK भी महिलाओं का वोट पाने के लिए बेताब है. उसने फ्री ट्रांसपोर्ट और दूसरे घरेलू फायदों जैसी सब्सिडी के अलावा, 10,000 रुपये का वादा किया है. PDS के तहत गांव की महिला लाभार्थियों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर बांटे जाएंगे.
Tamil Nadu Women Voters: TVK उठा सकती है फायदा

हालांकि इस मामले में नई नवेली पार्टी TVK अहम भूमिका निभा सकती है. TVK ने राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है. इसके अलावा बस में मुफ्त यात्रा, LPG सिलेंडर का भी ऐलान किया है.
हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा कि जब इस तरह के समीकरण जब सामने होते हैं तो कुछ अपवादों को छोड़ कर अमूमन सत्ता में बैठी पार्टी को ही ज्यादा फायदा होता है, मगर राज्य में अगर सत्ता विरोधी माहौल है तो लोग उस पार्टी की तरफ भी मूव करते हैं जो नए जोश और साफ छवि लिए होते हैं।
TVK इस गैप को भरने में इसलिए भी कारगर है क्योंकि पार्टी का प्रभाव महिलाओं के बीच काफी सकारात्मक है, फिर ऐक्टर विजय का महिला फैन बेस काफी मजबूत है।
यह भी पढ़ें – पति की मौत देखने के बाद पत्नी ने लगाई 17वीं मंजिल से छलांग, बैंगलुरु से हैरान करने वाला मामला


Download Android App
Download iOS App




