रांची : मिशन मोदी युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश ने डोरंडा स्थित मिशन मोदी युवा मोर्चा के महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय के आवासीय परिसर में कार्यकर्ताओं व डोरंडा के लोगो ने संयुक्त रूप सुना नरेंद्र मोदी के मन की बात। मन की बात सुनने के बाद महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय ने कहा कि, नरेंद्र मोदी देश के सबसे प्रभावशाली नेता है। उनके मन की बात देश के लिए प्रेणनास्त्रोत है। मन की बात सुनने वालों में बीके विजय, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा विजय, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार, आशीष विजय, शिरीष विजय, राजेश विजय, भूमि विजय सजीवन रजक, समेत अन्य लोग थे।