मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और सतना के नागोद निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह उन्हें सबक सिखाएंगे।
बीएसपी का थामा दामन
मैं कांग्रेस पार्टी का दाहिना हाथ था। मैंने इतने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की और मेरे साथ ऐसा किया गया, इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गया हूं, मैं कमल नाथ को सबक सिखाऊंगा। उन्होंने कहा, अभी, मैं यह नहीं कह सकता कि मैं उन्हें कितनी सीटों पर हार दिलाऊंगा, लेकिन मैं निश्चित रूप से इस आशय का कुछ करूंगा।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में इन उम्मदारवारों को उतारा
इससे पहले रविवार को, कांग्रेस ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें राज्य इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया। पार्टी ने नागौद सीट से अपने टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए रश्मि सिंह पटेल को चुना है। 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, मध्य प्रदेश विधान सभा की सदस्य विजयलक्ष्मी साधौ और मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



