नयी दिल्ली : माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को उन्हें के माधवन पुरस्कार के तहत मिली 50 हजार रूपये की धनराशि दिल्ली सांप्रदायिक दंगों के पीड़ितों के कल्याण के लिए दान कर दी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। येचुरी को यह पुरस्कार जनवरी 2020 में मिला था।
यह धनराशि माकपा द्वारा गठित एक समूह ‘दिल्ली एकजुटता और राहत समिति’’ को दान दिया गया है जो दंगा प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास का काम कर रही है। इन दंगों में अभी तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक घायल हैं ।


Download Android App
Download iOS App



