पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण के वोटिंग से पहले प्रचार अभियान तेज़ हो गया है। बीजेपी की ओर से आज जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। भाजपा यहां पर बड़ा प्रचार अभियानचला रही है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी जनसभा करेंगे।
वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की भी तीन रैली ओर एक रोड शो है। इनमें से एक सभा में तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के सामने ही बांकुड़ा में सीएम योगी भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
योगी ने बंगाल दौरे से पहले ट्वीट कर लिखा, ‘क्रांति की धरा बंगाल में आज पुनः अपने बंगालवासी बहनों-भाइयों के मध्य रहने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है. पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर में जनसभा को संबोधित कर आप सभी के मध्य अपनी बात रखूंगा।

योगी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, मेदिनीपुर और बांकुड़ा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुरुलिया में सोमवार को सभा हो चुकी है। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा 18 मार्च को होगी। योगी सुबह 11 से 12 बजे तक पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह एक बजे बांकुरा पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी फिर दोपहर तीन से चार बजे तक मेदिनीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



