राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शनिवार को कहा कि बलात्कार पीड़िता की मौत ने आम आदमी को सदमे में ला दिया है।
राकांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा, ”आज हर वह मां-बाप बडे़ आक्रोश में है जिसके बेटी है। पूरे प्रदेश में मां, बहन, बेटियां अब घर से निकलने में डर रही हैं क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में देश में सबसे ज्यादा पिछड़ी है।’’
यादव ने मांग की कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा प्रदेश है, जहां मां-बहनों और बेटियों से दरिंदगी करने वाले बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का सुरक्षा व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है और प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है।
यादव ने कहा, ‘‘आम आदमी को दिनदहाडे़ गोली मारकर अपराधी फरार हो जाते है और बलात्कार करने वाले जेल से निकलकर भी पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ते और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



