ऋषिकेश : मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने को युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। मामले से गुस्साए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंक चेतावनी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ कार्यवाही हुई तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क और उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे।
शनिवार की दोपहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष (आईटी )अंकुश मौर्य के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट चोक पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक युवा कांग्रेस गौतम नौटियाल ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने को आमादा है,जो भी आवाज केंद्र सरकार के खिलाफ उठ रही है उसे दबाया जा रहा है। कभी इनकम टैक्स , कभी इडी ,और सीबीआई का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर निशाना साधा जा रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता के खिलाफ जिस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है उसका न सिर है न पैर। ऐसे मामले की जितनी भी निन्दा की जाए, वो कम है । गौतम नौटियाल ने कहा सीबीआई हरीश रावत के खिलाफ सीडी को कार्यवाही का माध्यम बना रही है उसी सीबीआई को मौजूदा समय की सत्ता पक्ष से जुड़े अन्य सीडी नजर नहीं आ रही है उनका क्यों सज्ञान नही लिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



