बीते 2 नवम्बर बॉलीवुड के किंग खान का 54 वां जन्मदिन था और हैदराबाद में अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर सलमान खान ने शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘करण-अर्जुन’ के अपने को-स्टार को हार्दिक बधाई देते हुए एक विशेष वीडियो मैसेज पोस्ट किया।

वीडियो में सलमान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, सोहेल खान, शेरा, आयुष शर्मा और मनीष पॉल शाहरुख खान के लिए बर्थ डे सॉन्ग गाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शाहरुख के हाथ खोलकर किए जाने वाले सिग्नेचर पोज की भी नकल की।
शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देने के बाद सलमान ने उनसे पूछा कि वे उनका कॉल क्यों नहीं उठा रहे हैं। वीडियो में सलमान को कहते सुना जा सकता है, “अबे तुझे फोन किया था.. फोन तो उठा लेता मेरा।”
इसके जवाब में सोनाक्षी को कहते सुना जा सकता है, “वेरी बैड..वेरी बैड (बहुत बुरी बात है)। सलमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हैपी बर्थ डे खान साहब.. हमारी इंडस्ट्री का किंग खान।”

इसके जवाब में शाहरुख ने सलमान को शुक्रिया कहते हुए कहा कि वे उन्हें मिस कर रहे थे। शाहरुख ने वीडियो में कमेंट किया, “सलमान, भाई शुक्रिया। आपको बहुत मिस किया आज। लेकिन आप मेरी मां के शहर हैदराबाद में लोगों को खुश कर रहे हैं! लव यू और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जल्दी वापस आओ ताकि मुझे तुम से जन्मदिन की झप्पी मिल सके।”

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान ‘दंबग’ टूर के सिलसिले में इन दिनों हैदराबाद में हैं। साथ ही सलमान जोरशोर से अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 का प्रमोशन कर रहे है। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर लीड किरदार में है।


Download Android App
Download iOS App



