पंजाब में मुक्तसर तथा बरनाला जिले में अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने आज यहां बताया कि बरनाला शहर के ट्राइडेंट चौक सेखा कैंचिया रोड पर आज तड़के पराली के धुंये से कुछ भी दिखाई नहीं देने के कारण इनोवा कार एक ट्रक से टकरा गयी जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। मामले की जांच की जा रही है।
अन्य घटना कल रात बुट्टर शरीह गांव के पास हुई। एक तेज रफ्तार बीएम डल्ब्यू कार मुक्तसर से बठिंडा जा रही थी और रास्ते में गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से सड़क पर दाई ओर चल रही मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक पर सवार चार नौजवानों में से तीन की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा एक घायल हो गया।
PM मोदी ने थाईलैंड और इंडोनेशिया के नेताओं से की द्विपक्षीय मुलाकात
राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को मुक्तसर के सिविल अस्पातल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। मृतकों की पहचान रणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह और जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। पुलिस थाना कोटभाई के एसएचओ अंग्रेज सिंह सहित पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा भेज दिया पुलिस ने मामला दर्ज करके वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।


Download Android App
Download iOS App



