इंस्टाग्राम रील शूट करने की दीवानगी के चलते शुक्रवार को हैदराबाद में तेज रफ्तार ट्रेन से एक युवक की मौत हो गई। 9वीं क्लास में पढ़ने वाला 16 वर्षीय छात्र मोहम्मद सरफराज की सनत नगर में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ अपने इंस्टाग्राम रील के लिए एक वीडियो शूट कर रहा था। सरफराज, जो ट्रेन की पीठ के बल ट्रैक के पास खड़ा था।
सरफराज के दोस्त खुद को बचाने के लिए दूर चले गए, लेकिन सरफराज ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया था। लड़के के पिता ने कहा कि वह शुक्रवार की नमाज के लिए घर से निकला था और कुछ घंटे बाद उसके दो सहपाठी मुजम्मिल और सोहेल घर आए और उसे बताया कि वह बेहोश हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा मृत पड़ा हुआ है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



