शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 28 वर्षीय एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में बताया। कुल्लू जिले में भाजपा के एक निलंबित नेता और पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक पदाधिकारी को वीडियो में आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया वीडियो प्रसारित करने के लिए सोमवार को बंजार तहसील में नागधर गांव के निवासी गुड्डू सेठी को गिरफ्तार किया गया।
वीडियो में नजर आयी महिला के पुलिस से संपर्क करने के बाद शनिवार को बंजार थाने में सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए सजा) और 67 ए (इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अश्लील कृत्यों से जुड़ी सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। एसपी ने बताया कि इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है ।


Download Android App
Download iOS App



