देहरादून : जिला आबकारी कार्यालय की टीम ने तस्करी कर लाई जा रही शराब की 46 पेटियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है। आबकारी निरीक्षक सुजात हसन को सूचना मिली कि शिमला बाईपास रोड की तरफ से सिल्वर कलर की डस्टर कार में तस्करी की शराब शहर की तरफ आने वाली है।
इस पर निरीक्षक सुजात हसन व संजय रावत ने टीम के साथ शिमला बाईपास रोड पर फील्डिंग बिछा दी। उसी दौरान एचआर नंबर की सिल्वर कलर की एक डस्टर कार शहर की तरफ आती दिखाई देने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने कार की गति बढ़ा दी। हालांकि पीछा करने पर सेवलाकलां के पास कार को पकड़ लिया गया।
टाईल्स के गोदाम से मिली करोड़ों की शराब
तलाशी में कार में विभिन्न ब्रांड की बोतल व पव्वों को मिलाकर कुल 40 पेटी शराब बरामद की गई। कार सवार की पहचान कैथल हरियाणा निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई, जिसे शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह रावत, धर्मपाल सिंह रावत, सिपाही ललिता नेगी, किरण बिष्ट, मंजू, पारुल आदि शामिल रहे।


Download Android App
Download iOS App



