यूट्यूबर मनीष कश्यप को पहले तमिलनाडु पुलिस ले गई और अब लगाया NSA

Summary :

यूट्यूबर मनीष कश्यप एक वीडियो पोस्ट करने के मामले में लगातार फंसते जा रहे है बिहार से शुरु हुई कार्रवाई तमिलनाडु पहुंच चुकी है इतना ही नही कश्यप पर अब नेशनल सिक्योरिटी एक्ट भी लगा दिया गया है। दरअसल मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में NSA लगाया हैष इसके बाद अब मनीष कश्यप के मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

यूट्यूबर मनीष कश्यप एक वीडियो पोस्ट करने के मामले में लगातार फंसते जा रहे है बिहार से शुरु हुई कार्रवाई  तमिलनाडु पहुंच चुकी है इतना ही नही कश्यप पर अब नेशनल सिक्योरिटी एक्ट  भी लगा दिया गया है। दरअसल मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में NSA लगाया हैष  इसके बाद अब मनीष कश्यप के मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
मनीष कश्यप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई पहले ही मनीष कश्यप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है और मनीष के खिलाफ लगातार जांच भी चल रही है। बिहार पुलिस की  जांच के बाद तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ ले गई थी औऱ अब मनीष कश्यप के खिलाफ NSA लगाया गया है।
फर्जी वीडियो वायरल करने का लगा था आरोप
मनीष कश्यप को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मदुरई सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अब सुप्रीम कोर्ट  में याचिाक डाली है। मनीष कश्यप ने अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत के साथ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआइआर FIR को भी एक साथ जोड़ने की मांग की है।
कश्यप पर लगाया गया NSA
कई लोगों के मन में सवाल है कि  एनएसए क्या है और ये क्यों लगाया जाता है दरअसल राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम देश की सुरक्षा के लिए सरकार को अधिक शक्ति देने से संबंधित एक कानून है। यह कानून केंद्र और राज्य सरकार को गिरफ्तारी का आदेश देता है।  यदि किसी व्यक्ति से कोई खास खतरा सामने आता है तो उस व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकता है यदि सरकार को लगता है कि कोई व्यक्ति देश के लिए खतरा है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।  मनीष कश्यप ने तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले के फर्जी वीडियो शेयर किए थे।  इसी मामले में मनीष के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। और  लगातार अलग अलग जगह पर उस पर कार्रवाई की जा रही है।

Desk Team