विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ये टुकड़ियां स्पेशल ट्रेनों के जरिए रायपुर पहुंच रही हैं। इस बार पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा अर्ध सैनिक बल के जवानों के कंधों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी।
150 कंपनियों के जवानों की होगी तैनाती
17 नवंबर को मतदान
बता दें कि राज्य में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों का पहुंचना पिछले एक हफ्ते से शुरू हो गया है। अब तक 25 से अधिक कंपनियां अपने जरूरी सामान और अस्त्र-शस्त्र के साथ पहुंच चुकी हैं। जवानों की उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उन्हें संबंधित जिलों में रवाना कर दिया गया है। इस बार प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बल की 150 कंपनियों को विभिन्न जिलों में तैनात किया जाना है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय फोर्स के जवानों की तैनाती की जा रही है। 7 नवंबर को पहले चरण के होने वाले मतदान के लिए पिछले दिनों अर्धसैनिक बल के छह सौ से अधिक जवान विशेष ट्रेन से दुर्ग के मरोड़ा स्टेशन में उतरे थे। इसके बाद सभी जवानों को वहां से अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी करने के लिए रवाना किया गया था और ये जवान चुनाव होने तक मोर्चा संभालेंगे।
पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा। इसमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, कोड़ागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर आदि विधानसभा शामिल है। इनमें अधिकतर इलाके नक्सल प्रभावित होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं


Download Android App
Download iOS App



