Jharkhand Election : झारखंड में विधानसभा के चुनाव निर्धारित समय से दो महीने पहले अक्टूबर में कराए जा सकते हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इसी समय होने हैं।
Highlights
. झारखंड में समय पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
. आयोग की टीम ने तैयारियों का लिया जायजा
Jharkhand Election :समय पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
झारखंड में विधानसभा के चुनाव(Jharkhand Election) निर्धारित समय से दो महीने पहले अक्टूबर में कराए जा सकते हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इसी समय होने हैं। इन दोनों राज्यों में चुनाव पूर्व वोटर लिस्ट को अपडेट और रिवाइज करने की प्रक्रिया जिस शेड्यूल के तहत चल रही है, झारखंड में भी वही शेड्यूल फॉलो किया जा रहा है। इसी आधार पर झारखंड के चुनाव इन दोनों राज्यों के साथ कराए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
आयोग की टीम ने तैयारियों का लिया जायजा
इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय टीम ने 10 और 11 जुलाई को झारखंड का दौरा किया। वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश व्यास ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और सभी 24 जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग कर वोटर लिस्ट रिवीजन और मतदान केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया।
आयोग ने कहा कि यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शत-प्रतिशत छात्रों का मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन हो, इस दिशा में पहल की जाए। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को राजनीतिक दलों के साथ नियमित अंतराल पर बैठकें करने और सामने आने वाले मुद्दों का निपटारा करने का भी निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App





