लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के सरहदी जिले अमृतसर में घर से काम के लिए निकले नौजवान के अचानक गायब हो जाने का चर्चित मामला उस वक्त दुखद कत्लकांड में तबदील हो गया, जब 13 दिन पश्चात गुमशुदा नौजवान की जानवरों द्वारा बुरी तरह नोच खाई लाश का कुछ हिस्सा पिंजर और हडिडयों में ही बरामद हुआ है। इलाका डीएसपी मुखविंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि इस संबंध में कथित कातिल ट्रक ड्राइवर को भी गिरफतार किया गया है। जिसकी शिनाख्त संदीप सिंह निवासी गांव भूसे जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि कथित कातिल ने फाइनांस कंपनी से ट्रक फाइनांस करवाया था, जिसकी 40 हजार के करीब किश्त थी और मोहित किश्तें इकटठी करने का कामधंधा करता था, को कथित कातिल यह कहकर अपने साथ गांव ले गया कि वह वहां जाकर किश्त देंगा और फिर गांव के ही नजदीक विराने में उसने पीछे बैठकर मोहित को काबू करते कपड़े से गर्दन दबा दी।
चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए बच्चों का सहारा लेने पर किरण खेर को भेजा नोटिस
मोहित की मौत होने के बाद उसकी लाश जंगल में फेंक दी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने यह मामला हल कर लिया है और इस संबंध में मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है जबकि मृतक का मोटर साइकिल बरामद करना बाकी है, जिसके लिए गिरफतार नौजवान का पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।
स्मरण रहे कि मोहित के लापता होने का माला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब न्यू पवन नगर की गली न. 18 के रहने वाले 25 वर्षीय नौजवान मोहित महाजन, जो फाइनांस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता था। बीते दिनों 21 अप्रैल को रोजमर्रा की तरह अपने घर से निकला था। उसके लापता होने पर उसके भाई पंकज महाजन ने पुलिस को शिकायत में रिपेार्ट दर्ज करवाई थी।
इलाका निवासियों के मुताबिक इस संबंध में पुलिस को सीसीटीवी फोटो भी दी गई थी, जिसमें कथित कातिल उसके मोटर साइकिल पर बैठकर जा रहा था। शुरूआत में पुलिस ने इस मामले को व्यस्तता का बहाना बनाकर मामले को टालमटोल किया और जब इलाका वासियों ने प्रदर्शन और जाम लगाकर रोष जताया तो पुलिस हरकत में आई और अब पुलिस का दावा है कि हत्यारे को गिरफतार कर लिया गया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



