लुधियाना-जालंधर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह जालंधर के करतारपुर स्थित दानामंडी में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और फौजी जवानों की शहादत पर सियासत करने आदि मुददों पर केंद्र सरकार को कड़े हाथों लेते कहा कि लोकसभा चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन का पूरी तरह सफाया हो जाएंगा और कांग्रेस सूबे में समस्त सीटों पर जीत हासिल करेंगी।
जालंधर लोकसभा से कांग्रेसी प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह और होशियारपुर के उम्मीदवार राजकुमार चब्बेवाल के समर्थन में हुई एक रैली को संबोधित किया।
13 दिनों से लापता युवक मोहित की जानवरों द्वारा नोची गई लाश बरामद
इस अवसर पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पिछले समय श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और फरीदकोट गोली कांड के मामले में जांच कर रही स्पैशल इंवेस्टीगेशन टीम के वरिष्ठ सदस्य कुंवर विजय प्रताप सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह दुबारा जांच में सरगर्म हो जाएंगे और बेअदबी व गोलीकंाड के मामले की जांच पुन: तेज होंगी।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके सरगर्म होने के बाद असल दोषियों की गिरफतारी की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी द्वारा किया गया नोटबंदी का फैसला गलत था, जिससे देश की आर्थिकता पर काफी बुरा असर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि जो शख्स हमारे समाज को तोडऩा चाहता है, धार्मिक लड़ाईयां करवाना चाहता है, उसका पंजाब में कोई काम नहीं। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब को आगे ले जाना है और विकास करना है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



