लुधियाना- श्री मुक्तसर साहिब : दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में कोरोना वायरस का केंद्र बने तबलीग़ी जमात के मुख्यालय में हुए समागम में हिस्सा लेकर आएं करीब 14 व्यक्तियों को श्री मुक्तसर साहिब की जामा मस्जिद में आईसोलेट किया गया है। पता चला है कि इनमें से कुछ व्यक्ति मेरठ से संबंधित है।
जिला प्रशासन को पता चलते ही मस्जिद के अंदर उन्हें एकांतवास रहने की हिदायतें दी गई है और उनकी रोटी पानी का प्रबंध भी किया जा रहा है। जबकि इसी धार्मिक समागम में शिरकत करके वापिस आएं 10 अन्य मुसलमानों को भी स्वास्थ्य विभाग ने बुडलाडा की इस्लामिक मस्जिद में एकांतवास रहने का हुकम दिया गया है।
जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ अनीशपाल ने बताया कि दिल्ली के नजामुददीन में 15 मार्च तक हुए धार्मिक समागम में शिरकत करके वापिस छत्तीसगढ़ अपने घरों को वापिस जा रहे 5 मर्द और 5 मुस्लिम औरतें बीती 19 मार्च को बुडलाडा में ही रूक गए थे, जो यहां के वार्ड न. 4 में बनी मस्जिद में रह रहे है।
उन्होंने बताया कि यहां आने के बाद समस्त लोगों को 14 दिन का निरंतर समय भी 2 अप्रेल को पूरा हो जाएंगा, इसलिए वे खतरे से बाहर है लेकिन सभी की मैडीकल जांच उपरांत ही कुछ और दिनों के लिए एकांतवास रहने की हिदायतें दी गई है।
स्मरण रहे कि इस धार्मिक समागम में भारत के अलग-अलग राज्यों के अतिरिक्त अन्य देशों के 2000 के करीब लोगों ने हिस्सा लिया था, जिनमें बीते कल 7 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मोते हुई थी जबकि 2 दर्जन से अधिक लोगों के पॉजिटिव होने की खबरों के कारण निजामुददीन मरकज को सील किया गया था।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



