पंजाब सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 17 और पंजाब पुलिस सेवा के एक अधिकारी का तबादला कर दिया।
इस संबंध में सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें नवगठित ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स’ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर शामिल हैं। उन्हें अरुण कुमार मित्तल के स्थान पर रूपनगर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार मित्तल को चंडीगढ़ में अपराध जांच ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया है। एस़ भूपति को जालंधर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



