लॉकडाउन के दौरान पंजाब के पटियाला की सब्जी मंडी से सब्जी लेने पहुंचे निहंगों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) के एक ग्रुप ने पुलिस की टीम पर तलवार से हमला कर दिया। निहंगों के इस हमले में दो पुलिसकर्मी के हाथ कट गए जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए है।
पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चार-पांच ‘निहंगों’ का एक समूह वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिए कहा। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, “निहंगों से कर्फ्यू पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए बैरिगेट्स पर टक्कर मार दी।”
हाई रिस्क में जालंधर, कोरोना के 3 मामले पॉजीटिव आने से 15 हुई संक्रमितों की संख्या
उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, “तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है।”
एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह वारदात तब हुई जब कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में पाबंदियां लागू हैं। देश के अन्य हिस्सों से भी पुलिस पर हमलों की घटनाएँ सामने आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



