लुधियाना-डेरा बाबा नानक : पंजाब के मालवा और दोआबा के बीचोबीच नैशनल हाईवे पर बसे फगवाड़ा के गोल चौक मामले में आज अदालत ने 3 हिंदू नेताओं को काफी दिनों के पश्चात जमानत दे दी।
स्मरण रहे कि पिछली 13 अप्रैल को डॉ बी.आर अंबेडकर के 127वे जन्म उत्सव से ऐन पहले शहर के मुख्य चौराहे के नाम परिवर्तन को लेकर दो समुदायों के बवाल के उपरांत मध्य खूनी टकराव हो गया था,जिस पश्चात लाठियां, पत्थर और गोलियां भी चली थी, जिनमें एक नौजवान की लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने बढ़ते सियासी दबाव के बीच हिंदू नेताओं को गिरफतार किया था।
इसी मामले में आज अदालत ने गिरफतार किए गए 3 हिंदू नेताओं जिनमें सुशील टिंक्का, सन्नी बत्ता और जिम्मी करवाल की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



