लुधियाना : पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना स्थित मंजीत नगर के कान्हा की नगरी वृन्दावन में गए एक ही परिवार के 5 सदस्यों की यमुना एक्सप्रैस हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में मौत होने का दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है। एक ही परिवार के सभी सदस्यों की मौत की सूचना पाकर इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार इलाके के प्रेम प्रकाश नामक करियाना व्यापारी अपने परिवार के साथ माथा टेकने वृन्दावन गए थे और यमुना एक्सप्रैस हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर के साथ टकरा गई। मृतकों में कार का ड्राइवर भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज सुबह नोएडा की ओर से आगरा जा रहे लोगों की कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट जाने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की पहचान लुधियाना के गिल रोड, दीप नगर के रहने वाले दो रिश्तेदार परिवार के सदस्यों के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा कार चालक की झपकी के आने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफतार अधिक थी सो संतुलन बिगडऩे पर कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। जिस कारण कीमती जानें इस दुनिया से अलविदा हो गई। मथुरा के महावन थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया, पंजाब के लुधियाना जिला निवासी पांच व्यक्ति कार (पीबी10जी ई 2339) से नोएडा की ओर से आगरा जा रहे थे। उसी दौरान माइलस्टोन संखया 115-116 के मध्य तेज गति से जा रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई। उन्होंने कहा, दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांचवें ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक एक मृतक के मोबाइल फोन पर फोन आने से जानकारी प्राप्त हुई कि यह सभी पंजाब के लुधियाना स्थित मिलरगंज इलाके के रहने वाले है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया गया है। मरने वालों की पहचान दलबीर सिंह कार चालक, पे्रम प्रकाश, यादव अपनेजा, राजू व शाहरूख के रूप में हुई है। उधर, जब इस दुर्घटना की जानकारी दीप नगर पहुंची तो पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई तथा घर में कोहराम मच गया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



