बॉलीवुड के ‘चुलबुल पांडे’ यानी सलमान खान की फिल्म ”ट्यूबलाइट” बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नही मचा पाई। इस बात का दुख तो सलमान को भी है। लेकिन फिर भी उन्होंने ”ट्यूबलाइट” के प्रोमोशन में कोई कसर नही छोड़ी है।
उन्होंने ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए सुनील ग्रोवर के साथ स्पेशल ”सुपर नाइट विथ ट्यूबलाइट” शो भी किया था। जिसके कारण कपिल शर्मा का शो टीवी पर नही दिखाया गया।
लेकिन ये बात थोड़ी अटपटी सी है कि सलमान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में क्यों नही गए क्योंकि पहले वह अपनी किसी भी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में जरूर जाते थे।
लेकिन अब उन्होंने सुनील ग्रोवर के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। आपको बता दें कि दरअसल क्या है कि अभी कपिल और सलमान के बीच कुछ ठीक नही चल रहा है।
जब सलमान अपनी फिल्म सुल्तान के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में गए थे तब कपिल ने उन्हें 1 घंटे तक इंतज़ार करवाया था लेकिन फिर भी सलमान बिना गुस्से हुए कपिल का इंतजार करते रहे फिर बाद में कपिल ने सलमान को स्क्रिप्ट देने में भी काफी नखरे किए सलमान को सही स्क्रिप्ट देने में भी उनका काफी समय बर्बाद किया लेकिन फिर भी सलमान कपिल के शो में डटे रहे और उनके साथ पूरा शो किया।
पहले भी CCL लीग के उद्घाटन के समय इन्हें एंकरिंग करनी थी लेकिन वे वहां से भाग गए थे वो भी केवल वैनिटी वैन जैसी सुविधाएं नही मिलने के कारण। इस बात का सोहेल खान को काफी दुख हुआ था क्योंकि उस समय वे मुम्बई हीरोज़ टीम के मालिक थे।
सलमान को कॉमेडियन कपिल शर्मा के ये नखरे पसंद नहीं है इसलिए वो अब कपिल को नजरअंदाज करने लगे है।


Download Android App
Download iOS App









