लुधियाना : लुधियाना-चंडीगढ़ राजमार्ग पर स्थित गांव चकसरवननाथ के नजदीक एक भयानक सडक़ हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई जबकि दो बेटे गंभीर जख्मी हुए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कटानी कलां के इंचार्ज परमजीत सिंह अपने पुलिस मुलाजिम जसबीर सिंह, सुखदेव सिंह और गुरनाम सिंह समेत घटना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने घायल अवस्था में सवारियों को कार के शीशे तोडक़र बाहर निकाला। प्राप्त सूचना के मुताबिक 42 वर्षीय गुरविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी शीलोकलां जिला लुधियाना अपनी कार में सवार होकर अपनी 40 वर्षीय पत्नी अनुराधा, एक 16 वर्षीय बेटी लवप्रीत और 14 वर्षीय बेटे मनप्रीत व 7 वर्षीय बेटे ओमकार के साथ सुबह साढ़े आठ बजे के करीब शीलोगांव से कुहाड़ा-समराला की तरफ जा रहे थे। अनुराधा ने समराला पहुंचकर अपने भाई को भाईदूज का तिलक लगाया और उसके बाद खुशियों भरा भाईदूज त्यौहार मनाया परंतु बुरी किस्मत, उनकी कार के सामने वापिस आते समय तेज रफतार पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की बस आ भिड़ी, जिसकी चपेट में आते ही हाहाकार मच गई।
पुलिस द्वारा मिली सूचना अनुसार घायलों को बड़ी मशक्त के उपरांत बाहर निकाला गया और जिस वक्त एम्बूलेंस द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में गुरिंद्र सिंह समेत उसकी धर्मपत्नी अनुराधा ने दम तोड़ दिया जबकि उनकी नाबालिग बेटी लवप्रीत भी कुछ वक्त अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मों के दर्द को ना सहते हुए दम तोड़ गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बस चालक मौके से फरार हो गया। हवालदार मुंशी सुखदेव के मुताबिक पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके लाशों का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है और मृतकों के वारिसों को इस अनहोनी की सूचना दे दी गई है।
उधर संगरूर में हुए एक बड़े हादसे में बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भिंडरा के पास घटित एक सडक़ हादसे में बाप-बेटे व अन्य की मौत होने का समाचार है जबकि एक महिला गंभीर जख्मी हुई है, जिसको पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया है। पटियाला-बठिण्डा राजमार्ग पर स्थित हुए हादसे में पटियाला से संगरूर आ रही बस के पीछे आ रही एक जैन कार ने पहले मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और इसके बाद बस से जा भिड़ी।
इस हादसे में मोटर साइकिल सवार 35 वर्षीय हरविंद्र सिंह और कार में सवार 80 वर्षीय अजीत सिंह और उसका बेटा 45 वर्षीय रमनदीप सिंह की मौत हो गई। मृतकों में बाप-बेटे पटियाला के रहने वाले बताएं जा रहे है जबकि मोटरसाइकिल सवार मृतक गांव लडडा का रहने वाला है। कार में 80 सवार महिला महिंद्र कौर पत्नी अजीत सिंह भी जख्मी है, जिसे गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। पुलिस स्टेशनस संगरूर के एसएचओ रंजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



