पंजाब के मोहाली में झूला गिरने से 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Summary :

झूला झूलकर लोग बड़े खुश होते हैं। लोगों के अंदर उस समय एक अलग ही फीलींग होती है। झूला झूलने के लिए लोग कई किलोमीटर का सफ़र तय करके जाते हैं, लकिन जब वह बड़े हादसे का कारण बन जाता है तो कैसा होता है?

झूला झूलकर लोग बड़े खुश होते हैं। लोगों के अंदर उस समय एक अलग ही फीलींग होती है। झूला झूलने के लिए लोग कई किलोमीटर का सफ़र तय करके जाते हैं, लकिन जब वह बड़े हादसे का कारण बन जाता है तो कैसा होता है? 
दशहरा मैदान में बड़ा हादसा 
दरअसल, इसी झूले की वजह से पंजाब में बड़ा हादसा हो गया। पंजाब में मोहाली जिले के फेज-आठ स्थित दशहरा मैदान में रविवार शाम एक ऊंचा झूला टूट कर गिर जाने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-छह में स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि रविवार का अवकाश होने के कारण मेले में भीड़ थी।

Desk Team