पंजाब में कोविड-19 के 600 नए मामले आए तथा 31 और लोगों की मौत हो गयी। वहीं, चंडीगढ़ में 23 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पंजाब में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8077 हो गयी है जो एक दिन पहले 8829 थी। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना से मौत के मामले आए। बठिंडा से संक्रमण के 95, जालंधर से 55 और फाजिल्का से 48 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण दर 1.14 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पंजाब में संक्रमितों की कुल संख्या 5,91,762 और मृतक संख्या 15,802 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 1315 और लोगों के संक्रमण से उबर जाने से अब तक 5,67,883 लोग ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक वर्तमान में 168 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक 1,03,56,036 नमूनों की जांच हो चुकी है।
चंडीगढ़ में 23 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 61,403 हो गयी। संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 806 लोग दम तोड़ चुके हैं। केंद्रशासित क्षेत्र में 396 मरीजों का उपचार चल रहा है। ठीक होने के बाद 78 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 60,201 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 5,49,803 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 4,87,151 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई जबकि 22 रिपोर्ट के नतीजों का इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App



